jamshedpur-ओडिशा सरकार को मृतक हरभजन सिंह के परिजनों की जमशेदपुर में तलाश, मुआवजा दिलाने का हो रहा प्रयास.

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। निधन के बाद से उनके परिजनों अथवा निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण ओडिशा सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि उनके वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच पा रही है। अब ओडिशा सरकार के संबलपुर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि उनके परिवार को सौंपी जा सके।
जानकारी के अनुसार, सरदार हरभजन सिंह पूर्व में जमशेदपुर निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में जमशेदपुर में ही हुआ था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनके परिवार अथवा रिश्तेदारों का कोई सदस्य आज भी जमशेदपुर या आसपास के क्षेत्र में रह रहा हो।
मृतक के परिजनों की तलाश से संबंधित जानकारी एक संपर्क सूत्र के माध्यम से जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा साहिब के साबका प्रधान सरदार इन्दर सिंह इन्दर एवं टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के चेयरमैन सुखदेव सिंह मल्ली तक पहुंची है। इसके बाद समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इस मानवीय प्रयास में सहयोग करें, ताकि सरदार हरभजन सिंह के वास्तविक परिजनों का पता लगाया जा सके और उन्हें उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।
यदि किसी व्यक्ति को सरदार हरभजन सिंह, उनकी पुत्री, परिवार के किसी सदस्य, रिश्तेदार अथवा उनके किसी परिचित के बारे में जानकारी हो, तो वह सरदार इन्दर सिंह इन्दर के मोबाइल नंबर 6299003622 एवं 8986761336 सुखदेव सिंह मल्ली पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है।
इन्दर सिंह इन्दर ने समाज के लोगों से विशेष आग्रह किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। संभव है कि किसी व्यक्ति के पास मृतक के परिवार से जुड़ी छोटी-सी जानकारी भी हो, जो उनके परिजनों तक पहुंचने और मुआवजा राशि दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories