Loading ...

jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

अरदास एवं हुक्मनामा लेकर संगत में कढ़ी चावल का लंगर वरताया गया।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के प्रधान भाई दलजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवे गुरु हैं। और सिख इतिहास में शहीदी प्राप्त करने वाले पहले गुरु हैं। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर श्री गुरु अर्जुन देव जी को इस्लाम न कबूल करने पर अनेक प्रकार के अत्याचार करते हुए शहीद कर दिया गया था।
उनके शहादत को याद करते हुए आज नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में गुरबाणी शबद किर्तन एवं गुरबाणी का पाठ किया गया। उपरांत अरदास एवं हुक्मनामा लेकर संगत में कढ़ी चावल का लंगर वरताया गया।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया लंगर।

प्रधान भाई दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जाकर भूखे और जरुरत मंद गरीब लोगों के बीच कढ़ी चावल का लंगर वरताया। उन्होंने कहा कि सिख समाज का इतिहास रहा है कि सिख हमेशा सेवा और सिमरन के साथ जुड़ा हुआ है। अपने गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधिकारियों एवं संगत के सहयोग से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लंगर का वितरण किया गया।

इस मौके पर प्रधान भाई दलजीत सिंह के अलावा नौजवान सभा प्रधान रंजीत सिंह, परमजीत सिंह बोझा प्रताप सिंह मनोरपुरा सूरदारपाल सिंह बलबीर सिंह श्याम सिँह पनु सुखविंदर सिंह सर्बजीत सिंह हीरो पाजी गोल्डी पाजी डोनपुरिय्या जगदीप सिंह रंजीत सिंह कालू बलबीर सिंह सर्बजीत सिंह जसवंत सिंह भोमा सतनाम सिंह दीपक सिंह तिरलोक सिंह राजा सुखविंदर सिंह जसपाल सिंह गुरदीप सिंह जसबीर सिंह राजवंत सिंह बलबीर सिंह किशोर कोमार शर्मा कुलदीप सिंह कमलजीत सिंह राजा सिंह सूरज सिंह अवतार सिंह सरबजीत सिंह शबो मंजीत सिंह सभी सदस्य मौजूद थे।

jamshedpur

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव 2026-2029



Education-गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत.

PREVIOUS NEWS!

सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया शहीदी पर्व।

जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्रों के गुरुद्वारों में से एक गुरुद्वारा सरजामदा जो कि बहुत ही प्राचीन है। बताया जाता है कि उक्त गुरुद्वारा साहिब की स्थापना 22 जून सन् 1962 ईस्वी में हुई थी। प्रबंधक कमेटी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब का स्थापना दिवस हर साल मनाया जाता है। लेकिन इस साल ये कार्यक्रम बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
फिलहाल कल यानी 30 म ई को गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत को मुख्य रखते हुए समागम का आयोजन किया गया।
जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी किर्तन किया गया। अरदास के उपरांत सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए सभी संगत का धन्यवाद किया। स्त्री सत्संग सभा द्वारा संगत को श्री गुरु अर्जुन देव जी के इतिहास से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में ठंडे मीठे जल तथा काले चने का प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर प्रधान सरदार रविंदर सिंह के अलावा कैशियर सविंदर सिंह, सेक्रेटरी बलबीर सिंह, रंजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरबचन सिंह। स्त्री सत्संग सभा के प्रधान बीबी जसबीर कौर, जसपाल कौर, रंजीत कौर, गुरमीत कौर, सरबजीत कौर, एवं सिख नौजवान सभा के जगप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, लखविंदर सिंह, शंकर सिंह, पंकज झींगन के अलावा नौजवान सभा के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *