jamshedpur-टूईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी समागम सजाया गया ।

SIKH MEDIA
भाई हरमीत सिंह जी के जत्थे द्वारा मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया गया।
19/06/2026] Gurdeep Saluja:
जमशेदपुर- टूईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं वरिष्ठ तथा बुजुर्गो के सहयोग एवं स्थानीय संगत तथा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मिलजुल कर श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरपर्व मनाया गया।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए टूईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में विगत 16 जून को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ किया गया था, जिसकी समाप्ति 18 जून को सुबह 10 बजे हुआ। उसके उपरांत विशेष दिवान सजाया गया, जिसमें भाई हरमीत सिंह जी के जत्थे द्वारा मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया गया। जिससे संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
अरदास के उपरांत संगत के बीच ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई और चना प्रसाद का लंगर वरताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेषकर टूईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारी स्त्री सत्संग सभा वरिष्ठ एवं बुजुर्ग तथा नन्हे मुन्ने बच्चों का बड़ा सहयोग रहा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।