jamshedpur-पंथ सेवा रत्न सम्मान से नवाजे जायेंगे दिवंगत गुरदयाल सिंह,know more about it.

1 min read
Spread the love

jamshedpur

daily dose news

साकची गुरुद्वारा में 40 साल कीर्तन की निष्काम सेवा के लिए पंथ रत्न के हकदार हैं सरदार गुरदयाल सिंह: निशान सिंह

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) दिवंगत सरदार गुरदयाल सिंह को मरणोपरांत पंथ सेवा सम्मान से नवाजेगी। मंगलवार को इस सम्मान की घोषणा करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने गुरदयाल सिंह को गुरुघर का सच्चा सेवक करार दिया।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

jamshedpur

निशान सिंह ने कहा दिवंगत सरदार गुरदयाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब साकची में पिछले 40 वर्षों से निष्काम सेवा करी है और वे इस सम्मान के हकदार हैं।

jamshedpur

पिछले दिनों गुरदयाल सिंह जो की समाजसेवी गुरदीप सिंह पप्पू के पिता थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने गहरा दुख व्यक्त किया था। स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह जी के साथ सरदार गुरदयाल सिंह जी रोजाना अमृतवेले आशा जी की वार का कीर्तन तथा उसके उपरांत 9:00 बजे दूसरी अरदास के समय गुरबाणी कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया करते थे।

jamshedpur

इनके अलावा गुरुद्वारा साहिब साकची में होने वाले आनंद कारज में भी उनकी मुख्य भूमिका रहती थी जहां वह गुरबाणी कीर्तन द्वारा द्वारा लावा फेरे कराते थे तथा जमशेदपुर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी इनका जत्था गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया करता रहा है। सरदार निशान सिंह जी ने बताया कि उनके निधन से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची और साकची की संगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। कल बुधवार को उनके अंतिम अरदास के बाद गुरदयाल सिंह को सम्मान से नवाजा जायेगा।

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *