jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.

jamshedpur
Daily Dose 24/7
जुगसलाई के नागरिकों से होल्डिंग टैक्स नहीं देने की अपील
जमशेदपुर l जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समेत संपूर्ण झारखंड में झारखंड सरकार द्वारा सभी नगर निगम, नगर परिषद ,नगर पालिका क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर अचानक मनमाने तरीके से 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिए जाने के विरोध में जुगसलाई जैन सभागार में जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें इस मनमाने टैक्स को बढ़ाए जाने का विरोध किया और इसकी निंदा की गई.
और इसके विरोध में जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया साथ ही इस लड़ाई को लड़ने के लिए 1947 के पहले से स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा जुगसलाई के मकान मालिकों द्वारा बनाई गई जुगसलाई रेंट पीयर्स एशौसीयसन का पुनर्गठन किया गया जिसके अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह को बनाया गया जबकि संरक्षक मंडल में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया जोगी मिश्रा जयप्रकाश सिंह जेनू प्रधान महेंद्र पाल सिंह प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह शिव कुमार शर्मा मोहम्मद जुबैद शीला नाथ सिंह को बनाया गया.
बाकी पदाधिकारी को बनाने का अधिकार अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह को सौंप दिया गया बैठक में तय किया कि आंदोलन के पहले चरण में जुगसलाई नगर परिषद के चेयरमैन मोहसिन खान वाइस चेयरमैन अर्चना दुबे एवं पार्षदों को मिलकर एक ज्ञापन शॉप कर इस मनमाने टैक्स का विरोध करने का अनुरोध करेगा उसके बाद जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं सभी विधायकों को मिलकर 20% बढ़ाए गए टैक्स को निरस्त करने का अनुरोध किया जाएगा इसके अलावा जुगसलाई के नागरिकों से अनुरोध किया गया कि कोई भी नागरिक जुगसलाई नगर परिषद में बड़ाह हुआ होल्डिंग टैक्स नहीं देगा केवल पुराना होल्डिंग टैक्स अगर लेना चाहेंगे तो वह दे सकते हैं परंतु बढ़ा हुआ टैक्स किसी कीमत पर नहीं दिया जाएगा.
अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा अगर जरूरत पड़ी तो जुगसलाई बाजार बंद करवाया जाएगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री से मिलकर इस होल्डिंग टैक्स को तत्काल रोकने की मांग करेगा
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार पांडे बागबेड़ा के मुखिया सुनील गुप्ता मनमोहन जी गुरजिंदर सिंह जितेंद्र सिंह शालू बंटी सिंह बाबू खान मनोज साहू शंभू साहू मिट्ठू अग्रवाल सूरज प्रताप सिंह नंदू सिंह पिंटू सिंह सूरज वर्मा रणजीत सिंह मोहम्मद इम्तियाजउद्दीन छोटू रतन सिंह रतन सिंह शिवम कुमार बृजेश सूरज वर्मा उषा देवी ममता उपाध्याय फरहान परवीन बेला अग्रवाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे कई लोग बहुत उत्तेजित थे बीच-बीच में बड़ाहाय गए टैक्स के विरोध में नारे लगा रहे थे.
