jamshedpur-शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को झारखंड सिख समन्वय समिति ने दी श्रद्धांजलि।know more about it.
1 min read
jamshedpur
SIKH MEDIA
शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को झारखंड सिख समन्वय समिति ने दी श्रद्धांजलि।
जमशेदपुर/हजारीबाग:देश की रक्षा की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले झारखंड राज्य में हजारीबाग जिला के रहने वाले देश के युवा शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की स्मृति में रखी गई अंतिम अरदास में झारखंड सिख समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को हजारीबाग गुरुद्वारा में संपन्न अंतिम अरदास में झारखंड सिख समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक सह सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सह सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारासिंह, महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार दलजीत सिंह दल्ली,झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारु कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए।
https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

इस अवसर पर झारखंड सिख समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के माता पिता से विशेष रूप मुलाकात की और कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के प्रति संवेदना व्यक्त की। और उन्हें आश्वासन दिया कि झारखंड सिख समन्वय समिति उनके साथ हमेशा खड़ी है। भविष्य में उन्हें जब भी जरूरत हो उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारासिंह ने बताया कि कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जमशेदपुर समेत रांची, रामगढ़, हजारीबाग से सैकड़ों की संख्या में सिख संगत पहुंची और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माहौल गमगीन हो गया था। सरदार तारासिंह ने कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की माता जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिल बहुत बड़ा है। बहुत ही कम उम्र के बेटे को देश के लिए शहीद होने पर गर्व करते हुए उन्होंने बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयकारा लगाया। जिससे सिख कौम का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
इस मौके पर झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारु ने हजारीबाग शहर में कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के स्मृति में एक भव्य गेट का निर्माण करने का ऐलान किया। तथा उन्होंने कहा कि हजारीबाग में एक चौक जिसका नाम कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के नाम पर होगा।