jamshedpur-serious allegations,भाजपा के सिख नेताओं में आपसी फूट। भाजपा नेता जसवंत गिल ने मंजीत गिल पर लगाए गंभीर आरोप।know more about.

jamshedpur


jamshedpur-साकची स्थित खालसा होटल का निरीक्षण,खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए.


jamshedpur- माता प्रकाश कौर का टेल्को गुरुद्वारा में अंतिम अरदास का कार्यक्रम संपन्न.


jamshedpur-विकास कार्यों के लिए निशान सिंह की हुई प्रशंसा, माथा टेकने साकची गुरुद्वारा पहुंचे लक्खा.


National-पटना साहिब कमेटी 15 दिनों में अपना पक्ष रखें नहीं तो होगी कार्रवाई।

daily dose news

जमशेदपुर: विधानसभा के चुनाव के ठीक पहले जमशेदपुर में भाजपा के सिख नेताओं में आपसी फूट नजर आती दिख रही है।
आज जमशेदपुर के सिख समुदाय के भाजपा नेता जसवंत गिल ने रांची में संगठन महामंत्री करमवीर सिंह से मुलाकात की। और जमशेदपुर के सिख नेता मंजीत गिल के खिलाफ उनके कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि मंजीत सिंह गिल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।मंजीत गिल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जसवंत गिल ने सबूतों के साथ लिखीत शिकायत की। उन्होंने संगठन महामंत्री करमवीर सिंह को यह भी बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नाम की दावेदारी करने पर जिला अध्यक्ष सुंधांशु ओझा पर कई प्रश्न खड़े हो चुके हैं।

उन्होंने संगठन महामंत्री करमवीर सिंह से सवाल करते हुए पूछा क्या भाजपा जमशेदपुर महानगर से मुस्लिम समाज को दरकिनार किया जा रहा है और उस पर भी ऐसे व्यक्ति मंजीत सिंह गिल के नाम पर विचार किया जा रहा जो अल्पसंख्यक में बहुल अल्पसंख्यक नहीं है । उसकेे समाज वाले भाजपा से हट कर विरोधी दल के लिए काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

जसवंत गिल ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल को बताया कि उन्होंने मंजीत सिंह गिल द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने की लिखित शिकायत सबूतों के साथ किया और बताया कि अगर मंजीत सिंह गिल अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनता है तो भाजपा की छवि सिख समुदाय और मुस्लिम समुदाय दोनो में गलत जायेगा।
करमवीर सिंह ने सारी बातो को गंभीरता से लेते हुए जसवंत सिंह गिल को आश्वासन दिया है कि इस बात को गंभीरता से लेंगे। क्यों कि मंजीत सिंह गिल की ऐसी बहुत सारी शिकायते आ चुकी हैं। उनके अनुसार जो भी संगठन के खिलाफ कार्य करेगा, पार्टी सख्ती से कारवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *