Loading ...

jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

                  (sikh media)

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  राजीव रंजन एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया एवं पत्रकार संगठन की औपचारिक मुलाकात।

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन एवं शहर में हाल ही में नियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन के साथ डेली डोज24/7 (सिख मीडिया) के चीफ एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा ने औपचारिक मुलाकात की इस मुलाकात का उद्देश्य न केवल नये उपायुक्त एवं पुलिस अधिकारी का स्वागत करना था।बल्कि सिख मीडिया द्वारा शहर के सिख समाज एवं गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा करवाये जाने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का प्रचार प्रसार करने से अवगत कराने का था।

मुलाकात के दौरान गुरदीप सिंह सलुजा ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं सिटी एसपी ललित मीणा को बताया कि उनका चैनल शहर में डेली डोज न्यूज़ के नाम से चलता है। जो सिख समुदाय का समाचार चैनल है। जिसमें मुख्य रूप शहर की सभी सिख गतिविधियों को बड़ी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ समाज मे दिखाया जाता है।

उपायुक्त राजीव रंजन एवं सिटी एसपी ललित मीणा ने सिख मीडिया द्वारा सिख गतिविधियों की जानकारी को समाज तक पहुंचाने के लिए सिख मीडिया को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सिख मीडिया से जिम्मेदारी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की अपील की ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे। और अफवाहों से बचा जा सके।

इस औपचारिक मुलाकात में गुरदीप सिंह सलुजा के साथ राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य महासचिव कमलेश गिरी सेक्रेटरी अमीत कुमार एवं पंकज कुमार मौजूद रहे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।



Breaking-तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पालकी से सुच्चे मोतीयों की कीमती माला गायब।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 10 मई को संगत चुनेगी प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *