Loading ...

jamshedpur-बागबेड़ा गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर l बागबेड़ा गुरुद्वारा साहिब में बागबेड़ा गुरुद्वारा कमेटी सिख स्त्री सत्संग सभा सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़े उत्सव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर परमजीत कौर बैग विरासिक स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर मनजीत कौर एवं अन्य को स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुएप्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई दी और गुरु ग्रंथ साहिब जीके दिखाए गए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने का अनुरोध किया उन्होंने बागबेड़ा में कम गिनती होने के बावजूद गुरुद्वारा साहब का रखरखाव बेहतर तरीके से पर किए जाने पर गुरुद्वारा कमेटी की प्रशंसा की

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कैंपस में निर्माण किए जा रहे अस्पताल की विस्तार से जानकारी दी और संगत से सहयोग करने की अपील की l सेंट्रल कमेटी द्वारा बागबेड़ा गुरुद्वारा के प्रधान बलकार सिंह एवं उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधान बलकार सिंह फौजी सिंह जगजीत सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर की पूरी टीम सक्रिय रही समागम का संचालन सोनारी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने किया l

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *