jamshedpur-समाज में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसना कौमी एकता को कमजोर करता है- भगवान सिंह

jamshedpur
SIKH MEDIA
जो समाज विरोधी काम कर रहे हैं उन्हें जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
जमशेदपुर- सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह जो सदैव समाज और कौम की तरक्की चढ़दीकला और आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए चिंतन करते हैं।
जमशेदपुर की बुद्धिजीवी तबके की सिख संगत का कहना है कि आज उनके छवि को खराब करने के उद्देश्य से अपने ही समाज के कुछ लोगों द्वारा अपनी झूठ और कायरता का परिचय देते हुए प्रोपेगेंडा सेट किया जा रहा है सरदार भगवान् सिंह ने कहा जो समाज विरोधी काम कर रहे हैं उन्हें जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।
सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह जो शहर के सिख समुदाय के लगभग दो लाख सिख संगत का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन असामाजिक तत्वों के हालिया बयानों से आहत होकर सिख मीडिया के माध्यम से समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को एक विशेष संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज सिर्फ़ सेवा करने का समय नहीं है सच और झूठ को पहचानने का भी है। पिछले कुछ समय से कुछ आवाज़ें लगातार झूठा प्रोपेगैंडा फैला रही हैं। कभी पैसे को लेकर तो कभी सेवा को लेकर।
लेकिन अब हम सबको यह समझना होगा कि इसमें सिर्फ़ दो-चार लोगों की ही संलिप्तता नहीं है।दरअसल,कुछ लोग सामने नहीं आते लेकिन दूसरों को बोलने के लिए उकसाते हैं।और मजबूर कर देते हैं। ऐसे लोग खुद तो “सफेद पोश” बने रहते हैं,लेकिन पर्दे के पीछे माहौल बनाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सिख संगत सब देख रही है जहां भी गुरुद्वारा है, जहां भी चुनाव है, वहां ये लोग हमेशा एक ग्रुप के साथ खड़े होकर बयान देते हैं। ऐसे लोग समाज के लिए खुद तो कुछ करते नहीं लेकिन जो अपने समाज एवं कौम के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहते हैं।उनके प्रति संगत में जहर घोलते हैं।सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी पर झूठे इल्ज़ाम लगाते हैं।
उन्होंने सहजता भरे शब्दों में कहा कि हम किसी पर उंगली नहीं उठाते लेकिन यह सच भी नहीं छिप सकता कि जब सिस्टम पारदर्शी होने लगता है,जब गुरु घर के पैसे का इस्तेमाल सही जगह पर लगाये जाते हैं तो कुछ लोगों को इससे परेशानी होती है।
इसका जीता-जागता उदाहरण भी संगत के सामने है जहां आज सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अधीन आने वाले अदारे से लाखों की इनकम सीधे गुरु घर में जमा हो रही है। जबकि पहले वह पैसे कभी पूरी तरह संगत के हित में नहीं आती थी। जब उस सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाया गया और उसे सेंट्रल कमेटी के अधीन लाया गया।संगत को भी बखूबी जानकारी है कि उस समय मेरा और मेरे साथियों का कितना विरोध हुआ था।
भावुकता भरे शब्दों में उन्होंने कहा कि उस समय भी मेरे अपने घर में बहुत दुख था…घर में मेरे पिता की लाश पड़ी थी…लेकिन फिर भी, मैं उस दुख को पीछे छोड़कर, गुरु घर की सेवा के लिए खड़ा हो गया ताकि सिस्टम सही रास्ते पर आ सके।
अब एक और बात साफ़ करना ज़रूरी है
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जो फंड जमा की गई थी,उस पर भी आज सवाल उठ रहे हैं। जोकि निंदनीय है। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटियों एवं संगत द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की गयी राशि के बारे मे बताया कि सच तो यह है कि संगत ने करीब 29 लाख रुपये दान किए थे, जिसमें से करीब 70% पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आया और 30% पैसा कैश में मिला। इसमें से 24 लाख रुपये खालसा एड को पूरी तरह बैंक के ज़रिए ट्रांसफर किए गए,और 5 लाख रुपये मनुखता की सेवा संस्थान को दिए गए। सरदार भगवान सिंह ने बताया कि सीजीपीसी की टीम ने पंजाब आने-जाने का सारा खर्च भी
अपनी जेब से किया संगत के पैसे का एक भी पैसा खुद पर खर्च नहीं किया।
उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि संगत खुद फैसला करें
जहां हर पैसा सोच-समझकर दिया जाता है,वहां झूठे इल्ज़ामों की क्या वैल्यू? आज कोचिंग क्लास चल रही हैं,फ़्री OPD चल रही है, दवाइयाँ फ़्री दी जा रही हैं,
भविष्य में डायलिसिस जैसी बड़ी सर्विस शुरू करने की तैयारी हो रही है
यह सब संगत के सहयोग से हो रहा है। कुछ लोगों द्वारा अनर्गल बातें करके सीजीपीसी को उक्त सेवाओं को करने की उर्जा को कम करने का प्रयत्न किया जा रहा है। लेकिन सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। शहर के सिख समाज का नेतृत्व करने वाली सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने समाज की सेवा निरंतर करती रहेगी।
हालांकि इन सर्विस को रोकने की कोशिश हो रही है। विरोध करने वाले लोगों को एक नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जब आपकी बारी आएगी तो आप हमसे भी बड़ी लाइनें खींचना ताकि कौम का नाम रोशन हो। सरदार भगवान् सिंह ने संगत की अदालत में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि अब फ़ैसला आपका है
क्या हमें डर के मारे पीछे हट जाना चाहिए? या हमें सच्चाई और सेवा के रास्ते पर और मज़बूती से खड़े रहना चाहिए?
लेकिन सरदार भगवान् सिंह ने ये बात भी कहा कि हम न डर के मारे रुकेंगे, न झूठ के आगे झुकेंगे।
लेकिन हर काम ट्रांसपेरेंट होगा, संगत को हर पैसे का हिसाब दिया जाएगा।
उन्होंने संगत से मुखातिब होते हुए कहा कि समय आ गया है। अब वक्त सिर्फ़ सुनने का नहीं, बल्कि समझने का है सिर्फ़ खड़े होने का नहीं, बल्कि सच के साथ खड़े होने का है क्योंकि…
सच को सबूत चाहिए
और हमारे पास सच भी है सबूत भी।
PLEASE SHARE THIS MESSAGE MUCH AS POSSIBLE