Loading ...

jamshedpur-सरदार भगवान सिंह पुनः मानगो गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनोनीत किये गए।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

मानगो की संगत का अभूतपूर्व समर्थन

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर l मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान का चुनाव संपन्न हो गया और अगले तीन वर्षों के लिए सरदार भगवान सिंह प्रधान चुन लिया गया.

इसके पूर्व गुरु महाराज के चरणों में अरदास कर कार्रवाई शुरू की गई सर्वप्रथम कमेटी के महासचिव जसवंत सिंह ने 3 सालों का लेखा-जोखा पेश किया उसके बाद प्रधान भगवान सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए आज तक किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि आप लोग अपना नए प्रधान का चुनाव कर ले.

उसके बाद सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने मांनगो गुरुद्वारा के ट्रस्टी कृपाल सिंह सोखी के अनुमति के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की और उपस्थित संगत से प्रधान पद के लिए नाम मांगे गए परंतु संगत की तरफ से केवल एक नाम भगवान सिंह का ही आया इसके बावजूद सीजीपीसी के अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी को भी अपना नाम देना है तो दे सकते हैं परंतु कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया.

बैठक में मौजूद स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा मानगो की समूह संगत ने सरदार भगवान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए एक तरफा समर्थन दे दिया उसके बाद संगत की भावनाओं के अनुकूल भगवान सिंह को सीजीपीसी द्वारा प्रधान बनाने की घोषणा कर दी गई.

मौके पर सीजीपीसी के अधिकारि सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा द्वारा सरोपा भेंट कर परवानगी दे दी गई.

सरदार भगवान सिंह ने अपने संबोधन में संगत को प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की संगत का एक तरफ समर्थन को देखते हुए मैं यह सेवा स्वीकार करता हूं परंतु उन्होंने इस मौके पर संगत से कार्यकारी प्रधान बनाने की अनुमति मांगी तो संगत उसके लिए भी तैयार नहीं हुई संगत की भावना को देखते हुए भगवान सिंह ने जल्द ही नई कमेटी बनाकर इसकी की घोषणा करेंगे.

बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरुचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू चरणजीत सिंह सुरेंद्र सिंह शिंदे आदि उपस्थित थे जबकि मांगो गुरुद्वारा की संगत के रूप में ट्रस्टी कृपाल सिंह सोखी कुलविंदर सिंह पन्नू इंदर सिंह इंदर इकबाल सिंह मलकीत सिंह संतोष सिंह तोकी सिंह हरभजन सिंह बिट्टू जसवंत सिंह जस्सू सुखवंत सिंह सुक्कू हरदीप सिंह दीप समत भारी संख्या में संगत उपस्थित थी.

मानगो गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव होने के पूर्व मानगो सत्संग सभा की भी एक बैठक संपन्न हुई जिसमें वर्तमान प्रधान भगवान सिंह का तो समर्थन किया ही साथ ही साथ स्त्री सत्संग सभा की वर्तमान प्रधान सुखवंत कौर महासचिव गुरप्रीत कौर को अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा चुन लिया गया बैठक में लखविंदर कौर सुरेंद्र कौर लखविंदर त्रिलोचन कौर एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *