jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा से बाबा जीवन सिंह जी के शहादत को समर्पित विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।

jamshedpur
sikh media jamshedpur
रंगरेटा महासभा द्वारा बाबा जीवन सिंह जी के शहादत को समर्पित धार्मिक समागम.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर: रंगरेटा महासभा द्वारा बाबा जीवन सिंह जी के शहादत को समर्पित धार्मिक समागम के अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब से एक विशाल नगर किर्तन निकाला गया। जो नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब से होता हुआ टिन प्लेट गोलमुरी चौक से होता हुआ कार्यक्रम स्थल एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर एक विशाल धार्मिक समागम में तब्दील हो गया।
उक्त नगर किर्तन की जानकारी देते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि रंगरेटा महासभा द्वारा हर साल की भांति इस साल भी 28 एवं 29 दिसंबर को बाबा जीवन सिंह जी के शहीदी दिवस पर एग्रिको स्थित मैदान पर धार्मिक समागम आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में विगत 26 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया था। जिसकी समाप्ति 28 दिसंबर को सुबह हुई और उसके उपरांत अरदास करके एक विशाल नगर किर्तन द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप कार्यक्रम स्थान पर ले जाया गया।
प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि नगर किर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के अलावा नौजवान सभा स्त्री सत्संग सभा एवं स्कूली बच्चे तथा धार्मिक जत्था गतका जत्था भी शामिल थे।
इस नगर किर्तन में अन्य गुरुद्वारा कमेटियां भी शामिल थे।