Loading ...

Good News-सेवा की मिसाल: श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी कोलकाता ने श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र अस्पताल(CGPC) को भेंट किए दो ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Good News

SIKH MEDIA

DAILY DOSE 24/7

सीजीपीसी की मानवता के प्रति सेवा भावना से प्रभावित होकर सरदार गुरमुख सिंह एवं पूरी टीम ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

मानवता की सेवा में श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी कोलकाता की पहल

जमशेदपुर। सिख समाज की सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को मजबूत करते हुए श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी, कोलकाता की कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने जमशेदपुर के सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र अस्पताल के लिए दो ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर मशीनें दान स्वरूप भेंट कीं।

इस सहयोग से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी कोलकाता की इस पहल को सिख समाज की सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।

“सीजीपीसी के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर किया सहयोग”

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी कोलकाता के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह ने कहा कि सीजीपीसी द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि संस्था जरूरतमंदों की सहायता और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

सरदार गुरमुख सिंह ने कहा कि सीजीपीसी के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ही श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र अस्पताल के लिए दो ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर मशीनें भेंट करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इन मशीनों का उपयोग जरूरतमंद मरीजों की सेवा में किया जाएगा और इससे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को भी सहयोग मिलेगा।

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह समेत सभी पदाधिकारियों की ओर से श्री गुरु सिंह सभा रासबिहारी कोलकाता कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह एवं उनकी पूरी टीम का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस पहल को सिख समाज की सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति समर्पण की भावना का उदाहरण बताया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *