Exposure-Nishan Singh made a shocking revelation

निशान सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा।
SIKH MEDIA
ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: अब साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव के तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। जैसा कि सरदार निशान सिंह ने कहा था कि चुनाव संविधान के अनुसार तय समय पर होगा। अपने वायदे के अनुरूप सरदार निशान सिंह जोर शोर से चुनाव की तैयारियों मे लगे हैं। वोटर लिस्ट बनाने का काम भी हो रहा है। सरदार निशान सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव को लेकर संगत में शुरू से ही नाकारात्मक प्रचार में जुटे हुए थे।और संगत में झूठ फैलाने का काम कर रहे थे।जबकि सच्चाई इससे अलग है, चुनाव तय समय पर ही कराया जाएगा।
निशान सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा।
इस बीच सरदार निशान सिंह ने मंटू पर निशाना साधते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने संवाददाता को बताया कि मंटू शहर में ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उन्होंने निशान सिंह की कमेटी को लगभग 1 करोड़ दिया। फिर बाद में बयान बदल कर 83 लाख कहा। अब निशान सिंह ने मंटू से सवाल किया है कि जब मंटू को कार्यभार मिला था। उस वक्त 38 लाख रुपये कमेटी में पहले से ही थे। अब देखा जाए तो मंटू के 6 साल के लम्बे कार्यकाल के दौरान मात्र 45 लाख रुपये की आय हुई। और इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई विकास का काम नहीं हुआ। जबकि साक्ची गुरुद्वारा शहर का सेंटर गुरुद्वारा माना जाता है। और यहाँ आय के काफी श्रोत हैं। 6 साल के लंबे कार्यकाल में मात्र 45 लाख का हिसाब देना संदेह पैदा करता है। संगत को चाहिए कि वो मंटू से इस मामले पर जरुर सवाल पूछे कि गुरुद्वारा साहिब के पैसों का बंदरबांट कहाँ हुआ है।
निशान सिंह ने अपने तीन साल के कार्यकाल पर डाली रोशनी।
इधर सरदार निशान सिंह ने पुरी पारदर्शिता के साथ काम करते हुए अपने मात्र 3 साल के कार्यकाल पर रोशनी डालते हुए बताया कि उनके तीन साल की अवधि में गुरुद्वारा साहिब में 6 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। जो जमशेदपुर में एक रिकॉर्ड है। और उस आमदनी से गुरुद्वारा साहिब में अनगिनत कार्य हुए हैं। जो संगत को भी दिख रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में फिक्स एसैट भी बनाया जिसमें मुख्य रूप से सोलर पॉवर सिस्टम, लंगर में बनने वाले रोटी बनाने वाली मशीन, बिल्डिंग निर्माण आदि में खर्च करने के बावजूद कमेटी में अभी भी एक अच्छी खासी धनराशि पड़ी है।
सरदार निशान सिंह ने तल्ख़ लहजे में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संगत समझदार है वो किसी बहकावे मे नहीं आने वाली है। आने वाले चुनाव में झूठ बोलने वाले और दुष्प्रचार करने वाले लोगों को सबक सिखाएगी।
मंटू द्वारा मॉडल स्कूल को लीज पर दिये गये मामले को भी जल्द करेंगे उजागर- निशान सिंह
PLEASE READ THIS ALSO