Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संगत से अनुरोध।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संगत से अनुरोध।

जमशेदपुर: शहीद बाबा दीपसिंह जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा द्वारा संगत से अनुरोध किया गया है कि आगामी 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक गुरुद्वारा साहिब में मिठाईयों का प्रसाद न चढ़ाया जाए।

इसके पीछे का कारण बताते हुए कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने सिख मीडिया डेली डोज़ न्यूज़ चैनल को बताया कि सिख इतिहास में ये तारिखें बहुत ही कष्टदायी रहीं हैं। इन तारिखों में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी का पूरा परिवार और हजारों की संख्या में सिख सैनिकों की शहादत हुई थी।

jamshedpur

इस एक सप्ताह के दौरान गुरु जी के चारों फरजंद बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी.बाबा फतेह सिंह जी और माता गुजर कौर जी देश और भारत की संस्कृति को बचाने के लिए शहीदी दी थी। इसलिए इस सप्ताह को संगत से किसी प्रकार की खुशी के कार्य नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। और मिठाई का प्रसाद नहीं लाने के लिए आग्रह किया गया है। कमेटी द्वारा यह भी कहा गया कि इस दौरान यदि किसी श्रद्धालु को प्रसाद चढ़ाना हो तो वह गुरुद्वारा साहिब में कड़ाह प्रसाद की पर्ची कटवा कर प्रसाद कर सकते हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

प्रबंधक कमेटी ने संगत से आस करते हुए सिख पंथ की इस दुखद घटना के याद में सहयोग करने की अपील की।


Astonished-दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक, कैश कराने बैंक पहुंचा मंदिर प्रशासन.


jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।


jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम की समीक्षा रिपोर्ट।


jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का मिसाल कायम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *