Loading ...

jamshedpur-ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की कमेटी गठित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर। ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की ओर से टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी गठन के बाद महिला विंग की सदस्यों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद अरदास की गई। अरदास के उपरांत महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कमेटी के गठन का उद्देश्य संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। नई कमेटी के गठन से महिला विंग के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए आल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बीबी बलजीत कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उन्हें सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा एसोसिएशन के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।

ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग द्वारा आज टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के गठन से महिला विंग की सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर महिलाओं ने संगठन के माध्यम से समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की भावना व्यक्त की।

दलबीर कौर, जिला अध्यक्ष गुरमीत कौर, ज्वायंट सेक्रेटरी (ऐजूकेशन विंग) अमरपाल कौर, ब्लॉक अध्यक्ष खालसा बस्ती मलकीत कौर, ब्लॉक अध्यक्ष खालसा बस्ती सरबजीत कौर, जमशेदपुर अध्यक्ष बलजीत कौर, ब्लॉक अध्यक्ष गोलमूरी मंजीत कौर, State Secretory अमरजीत कौर, ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत कौर अध्यक्ष जमशेदपुर (रिश्ते नाते प्रमुख) राजविंदर कौर, जिला सचिव पूर्वी सिंहभूम मीली बिरुवा महासचिव,लीगल एडवाईजर।

इस मौके पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह, महासचिव सरदार जसवंत सिंह, समाजसेवी सरदार जसवंत सिंह भोमा, सीजीपीसी के ज्वायंट सेक्रेटरी सह नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सरदार दलजीत सिंह समेत स्त्री सत्संग सभा के समूह सदस्य मौजूद थे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *