jamshedpur-रामगढ़िया सभा में पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘पछतावा’ की सफल स्क्रीनिंग.

SIKH MEDIA
अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह व सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह रहे मौजूद
जमशेदपुर। रामगढ़िया सभा बैंक्वेट हॉल में पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘पछतावा’ की सफल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज जी के चरणों में फिल्म की सफलता के लिए अरदास कर की गई। इसके बाद आयोजकों ने फिल्म में भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों का परिचय उपस्थित लोगों से करवाया।
कार्यक्रम में तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
स्क्रीनिंग के दौरान पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘पछतावा’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अरदास के साथ शुरू हुए इस आयोजन में फिल्म से जुड़े कलाकारों का परिचय कराते हुए उनके प्रयासों को सामने लाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सिख बच्चियों की शादी से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उजागर करने एवं पंजाबी भाषा और सिनेमा से जुड़ी रचनात्मक प्रस्तुति को दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
मौके पर सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह एवं प्रधान सरदार भगवान् सिंह तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने अपने अपने विचार रखे।
इस खास मौके पर रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष के.पी के बंसल एवं सभा के अनेक पदाधिकारी, बालीवुड, कलाकार गुरशरन सिंह,सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर सचिव बीबी परमजीत कौर, सीजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, एवं सीजीपीसी के पदाधिकारी, नामदा बस्ती गुरुद्वारा एवं सीजीपीसी संयुक्त महासचिव दलजीत सिंह, टिन प्लेट गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरी, टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सतबीर सिंह, रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान राजू सिंह जी, एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब के समस्त पदाधिकारी एवं स्त्री सत्संग सभा की समस्त महिलाओं समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
