Loading ...

jamshedpur-फिल्म ‘पछतावा’ के निर्माण पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की सीजीपीसी ने की सराहना.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सिख बच्चियों के विवाह से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से समाज के सामने रखने की पहल-CGPC

जमशेदपुर: समाज में व्याप्त कुरीतियों और सिख बच्चियों की शादी से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उजागर करने के उद्देश्य से पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘पछतावा’ के निर्माण के लिए सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने सराहना की है।

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने फिल्म के निर्माण की पहल को सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। फिल्म के माध्यम से सिख बच्चियों द्वारा विवाह से जुड़े मामलों में भावनात्मक परिस्थितियों के बीच लिए जाने वाले गलत फैसलों तथा उनके संभावित परिणामों को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

सीजीपीसी पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने के लिए इस तरह के जागरूकता आधारित प्रयास जरूरी हैं। फिल्म के माध्यम से परिवार, समाज और युवा पीढ़ी को संवेदनशील विषयों पर सोचने तथा सही निर्णय लेने का संदेश देने की पहल की गई है।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की इस पहल को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रयास बताते हुए सीजीपीसी पदाधिकारियों ने ऐसे रचनात्मक कार्यों की सराहना की।

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करेगी फिल्म ‘पछतावा’, सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की पहल की सीजीपीसी ने की सराहना

समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और सिख बच्चियों के विवाह से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से समाज के सामने रखने की पहल को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सराहना की है। इस सामाजिक उद्देश्य से पंजाबी फिल्म ‘पछतावा’ का निर्माण किया जा रहा है, जो गलत फैसलों के संभावित दुष्परिणामों और उनके दूरगामी प्रभावों को उजागर करने का प्रयास करेगी।

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की ज्वलंत समस्याओं को सामने लाने और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने में सिनेमा एक सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। फिल्म ‘पछतावा’ के जरिए युवाओं को भावनाओं में बहकर जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने, परिवार के मार्गदर्शन का महत्व समझने तथा अपने फैसलों के परिणामों के प्रति सजग रहने का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और युवा पीढ़ी में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान समय की आवश्यकता हैं। ऐसे विषयों पर सार्थक पहल न केवल समाज को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है, बल्कि परिवार और समाज के बीच संवाद को भी मजबूत बनाती है।

सीजीपीसी पदाधिकारियों ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इस प्रयास को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताते हुए उम्मीद जताई कि फिल्म ‘पछतावा’ समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *