Loading ...

jamshedpur-गुरुपर्व को लेकर साकची गुरुद्वारा में तैयारियां जोरों पर, पांच-दिवसीय प्रभात फेरी 10 नवंबर से,know mor about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose News

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व को समर्पित शोभा यात्रा से पांच दिन पूर्व 10 नवंबर से 14 नवम्बर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

ये समाचार आप गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तार कंपनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एशोसिएशन, सिख विजडम, मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

शनिवार को इस आशय की जानकारी देते हुए प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि 10 नवम्बर, रविवार से साकची परिक्षेत्र में प्रभात फेरी भ्रमण करेगी जिसको लेकर रूट चार्ट भी जारी कर दिया गया है। रूट चार्ट के अनुसार 10 नवम्बर, रविवार को गुरु नानक, साकची से प्रभात फेरी की शुरुआत की जाएगी।
प्रभात फेरी उप-कमिटी के सदस्य सुरजीत सिंह छीते ने बताया कि प्रभात फेरी पहले दिन रविवार को गुरु नानक नगर साकची, 11 नवम्बर को पुरानी काशीडीह और बगान एरिया, 12 नवम्बर को न्यू काशीडीह और बाराद्वारी, 13 नवम्बर को रिफ्यूजी कॉलोनी और सीतारामडेरा तथा 14 नवंबर को फिर से गुरु नानक नगर और ठाकुरबाड़ी रोड (आमबगान) का भ्रमण करेगी।
उप-कमिटी के सदस्य प्रितपाल सिंह और हरविंदर सिंह का कहना है कि प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे भ्रमण के लिए साकची गुरुद्वारा से प्रस्थान करेगी जिसका आयोजन साकची स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को दर्शन हेतु घर पर आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें।



jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरमीत कौर का अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में 21 अप्रैल को.



jamshedpur-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामलों में सख्त कानून बनाना Punjab सरकार की बड़ी कामयाबी- Bhagwan Singh, CGPC President



jamshedpur-सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ा कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार का हरण किया है-सरदार शैलेंद्र सिंह



Sports-खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल का खिताब

jamshedpur
jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *