Sad News-दरबार साहिब के लंगर हॉल के कड़ाहे में गिरे सेवादार की मौत।know more about.
Sad News
श्री दरबार साहिब लंगर हाल के कड़ाहे में गिरने वाले सेवादार की मौत, 8 दिन तक चला इलाज
सचखंड श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवा करते समय सेवादार का पैर फिसलने के कारण वह उबलते आलू वाले कड़ाहे में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां 8 दिन तक चले इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सेवादार बलबीर सिंह निवासी धालीवाल गुरदासपुर का रहने वाला था। वह पिछले दस साल से श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के लिए आ रहे थे।
सेवा कर रहे सेवादार ने बताया कि आलू उबालते समय कड़ाहे में झाग नजर आती है जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी उसी झाग को साफ कर रहा था।
इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कड़ाहे में जा गिरे जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। इस बीच सेवादारों ने उन्हें तुरंत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में भर्ती कराया।
इलाज का पूरा खर्च भी रुपये भी SGPC द्वारा उठाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका शरीर 70 फीसदी जल चुका था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। जहां 8 दिन तक चले इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ (ਸੀਜੀਪੀਸੀ),ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।