CGPC-अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित,know more about it.

CGPC

जमशेदपुर/25/09/2023/ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा को साहित्य के क्षेत्र में उनकी उपलब्धिओं को लेकर स्मृति चिन्ह, मोमेंटो और सॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस विशेष मौके पर अंकिता सिन्हा ने देश की आजादी और देश के प्रति सिखों का योगदान से संबंधित कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा की भूरि भूरि प्रशंसा की और उनका धन्यवाद भी किया।

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, ज्ञानी कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, हरिशरण सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह गोलू, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह, जयमल सिंह, जगतार सिंह नागी, के अलावा शहर और आसपास के गुरुद्वारों के कई प्रधान और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Daily Dose News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *