jamshedpur-छिनतई और लूट की नियत से पिस्तौल लेकर घुम रहा लड़का गिरफ्तार।know more about it
jamshedpur
मानगो पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली कि क्रास रोड नंबर दो गुलाब बाग फेज 02, के पास एक लड़का पिस्तौल लेकर घुम रहा है जो छिनतई एवं लूट की घटना को अंजाम दे सकता है।


इस सुचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व मे गठित छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त अशोक गुप्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्तौल मैगज़ीन सहित जिसके मैगज़ीन मे 7.65 एम एम, का 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकडा़ये अभियुक्त अशोक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
DailyDose24×7
