national news- 2025 से सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाना होगा अनिवार्य। know more about the breaking news
national news
today top news

1- बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या।
छपरा में बदमाशों ने खेत में सो रहे बीजेपी नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार मनोज घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में सो रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा मनोज खुन से लथपथ मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
2- हिन्दू लड़की का किडनैप कर किया निकाह।
आरोपी की पहले पांच शादियां हो चुकी हैं। जिनमें से चार हिन्दू महिलाओं के साथ शादी हुई है। और अब एक और शादी करने के लिए एक 19 साल की हिन्दू लड़की का अपहरण कर लिया गया है।
यूपी के शामली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। यहाँ पांच पत्नियां रखने वाले एक मुस्लिम शख्स ने अब 19 वर्षीय हिन्दू लड़की का अपहरण कर उससे निकाह कर लिया है।
3- 2025 से सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाना होगा अनिवार्य।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2025 से सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाना अनिवार्य किया जाएगा। गडकरी ने आगे कहा “हमारे ड्राइवर 43°-45° तापमान में ट्रकों को चलाते हैं। ” किन्तु कुछ लोगों का कहना है कि इसमें ट्रकों की लागत में बढोत्तरी होगी…. लेकिन मैं इसके फाइल पर साइन कर चुका हूँ।
4- योग दिवस के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जी की तबियत बिगड़ी।
बिहार में योग दिवस पर बुधवार को हाजीपुर के कोनहारा घाट पहुंचे केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह योग नहीं कर पाए। रिपोर्ट के अनुसार वह खड़े नहीं हो पा रहे थे। मंत्री के मुताबिक, कुछ समय पहले उनकी कार गड्ढे में चली गयी थी। और उस दौरान चोट लग गयी थी इसलिए समस्या हो रही है।
5-पाक में होली खेलने पर रोक।
पाकिस्तान के शैक्षणिक संस्थानों में होली खेलने पर रोक लगाई गई है। पाकिस्तानी उच्च शिक्षा आयोग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में होली खेलने पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि ऐसी गतिविधि देश के इस्लामिक पहचान को नुकसान पहुंचाती है। आयोग द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया “विश्व विद्यालय में ऐसे आयोजन से देश की छवि पर बुरा असर पड़ा है”। इससे पहले इस्लामाबाद में एक विश्वविद्यालय में होली खेलते हुए छात्रों का वीडियो वायरल हुआ था।
6-रेप- दो साल तक रेप करने के आरोप में पूर्णानंद स्वामी गिरफ्तार।
विशाखापट्टनम स्थित ज्ञानानंद आश्रम के प्रकाशक पूर्णानंद स्वामी को एक नाबालिग लड़की से 2 साल तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्वामी ने उसका क ई बार रेप किया। और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता 2016 से आश्रम में रह रही थी। लड़की के माता- पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसकी नानी ने आश्रम में भर्ती करवाया था।
7- ₹ 17,500/- के फेशियल के बाद मुम्बई की महिला के चेहरे पर आये जलने के निशान:सैलून पर केस
मुम्बई के ग्लो लक्स सैलून में ₹ 17500 का फेशियल करवाने के बाद एक महिला के चेहरे पर जलने के निशान आ गए। पीड़ित महिला ने एम एन एस कार्पोरेटर प्रशांत राणे की मदद से सैलून के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। राणे ने एक ट्वीट कर बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ ने महिला के चेहरे को परमानेंट नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।