hanged-पत्नी को पार्लर जाने से रोका तो लगा ली फांसी।what is the matter? know more
hanged-पत्नी को पार्लर जाने से रोका तो लगा ली फांसी।
आज के समय में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जाना आम बात है। लेकिन अगर हम अब से दस पंद्रह साल पीछे चलें तो उस वक्त ब्यूटी पार्लर जाने का उतना चलन नहीं था। महिलायें घर में ही तैयार हो कर शादी विवाह या किसी और समारोह में चलीं जाती थीं। और पार्लर जाने का खर्च भी बच जाता था।
मध्यप्रदेश के इंदौर में ब्यूटी पार्लर जाने की जिद्द ने एक मध्यमवर्गीय हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया जहाँ एक दर्जी की बीबी ने पार्लर जाने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की बताई जा रही है। जहाँ एक 34 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगा कर जान दे दी।
पेशे से दर्जी महिला के पति ने बताया कि पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने के लिए कह रही थी। मना करने पर विवाद के बाद उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया।
उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया इंदौर शहर के स्कीम नम्बर 51 क्षेत्र में रीना यादव 34 नामक एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली है। जिसमें उस महिला के पति का कहना है कि पत्नी ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थी। जब उसे वहाँ जाने से मना किया, तो आवेश में आकर पत्नी ने फांसी लगा ली। उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि पति बलराम यादव सिलाई का काम करते हैं। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुचीं और कमरे का दरवाजा तोड़कर पत्नी के शव को फंदे से उतारा।