Golden Temple-गोल्डेन टेम्पल प्रकरण में लड़की ने मांगी माफ़ी।learn more about this case
Golden Temple
Golden Temple गोल्डेन टेम्पल प्रकरण में लड़की ने मांगी माफ़ी।
पिछले दो दिनों से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की अपने चेहरे पर तिरंगा बनाकर अमृतसर के दरबार साहिब में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। परंतु वहाँ के सेवादार ने उसे अन्दर जाने से रोका।
बताया जा रहा है कि उस लड़की ने जो कपड़े पहन रखे थे वो छोटे थे इसलिए सेवादार ने उसे कहा कि वह इस प्रकार के कपड़ो में गुरुद्वारा साहिब में नहीं जा सकती इस बात को लेकर लड़की भड़क गयीऔर वहीं बहसबाजी करने लगी।
बताते चलें कि हर धार्मिक स्थलों के कुछ नियम होते हैं।
उदाहरण के लिए भारत वर्ष के कुछ मंदिरों में आप मोबाइल फोन नहीं ले जा सकते। कुछ मंदिरों में चमड़े से बनी वस्तु जैसे बेल्ट पर्स आदि ले जाने पर पाबंदी है। आदि ऐसे बहुत से उदाहरण हैं। इसी प्रकार से स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने के लिए एसजीपीसी द्वारा कुछ मर्यादा बनायी गयी है जिसका पालन करना होता है।
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए है वहाँ कोई भी जा सकता है और दर्शन कर सकता है।
खैर, अब इस प्रकरण में लड़की को अपने गलती का एहसास हो गया है। दरबार साहिब के मर्यादा के प्रति उसकी सारी गलतफहमियां दूर हो गयी हैं और उसने एसजीपीसी से माफी भी मांग लिया है।
