jamshedpur-जाड़े के मौसम में जलियांवाला बाग ट्रेन बंद करने का विरोध।

Daily Dose 24/7
जमशेदपुर-टाटानगर से चलकर अमृतसर को जाने वाली टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस ( जलियांवाला बाग ट्रेन ) जाड़े में बंद करने के विरोध में सिक्ख संगत ने विरोध जताते हुए कहा कि अब अपनी आवाज़ उठाना बहुत जरूरी हो गया है।
यह ट्रेन जमशेदपुर को अमृतसर एवं पंजाब से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। हर वर्ष हजारों झारखंड, बिहार, यूपी, हरियाणा,एवं अन्य राज्यों से लाखों यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं, छात्र और श्रद्धालु इस ट्रेन से पंजाब की यात्रा करते हैं।
ट्रेन के बंद होने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।
इस मौके पर सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों ने रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार सांसद विधायक, एवं जमशेदपुर की सभी सिक्ख संस्थाओं से ट्रेन का परिचालन बंद ना करवाने की मांग करते हैं। उनका कहना है कि यह ट्रेन सुचारू रूप से जारी रखा जाए ताकि किसी भी तरह से यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े lधार्मिक एवं सामाजिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।
जमशेदपुर के सभी नागरिकों को इस मांग को लेकर एकजुट होने की जरूरत है lआवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाना चाहिए,हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध नहीं, बल्कि यात्रियों के अधिकार की रक्षा करना है।
इस मौके पर टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के महासचिव गुरदीप सिंह कक्के, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, गुरशरण सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल गुप्ता, डी एन पांडे, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसबीर सिंह पदरी, संजय मुखी, विश्वजीत चक्रवर्ती, राजबीर सिंह बिट्टू, सुभाष गांधी, गुरदीप सिंह सोहल, ज्योति मिश्रा, नवनीत मिश्रा, संतोष रजक, अनुभव तिवारी सिंह पदरी, रणजीत सिंह कल्लू , राजेन्द्र सिंह एवं अन्य कई लोग शामिल थे l
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories