jamshedpur-ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एशोसिएशन झारखंड राज्य की प्रधान बीबी बलजीत कौर को सम्मानित किया गया।

SIKH MEDIA
जमशेदपुर-गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब टुईलाडुंगरी गोलमुरी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा और समूह संगत ने ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एशोसिएशन झारखंड राज्य की महिला विंग की प्रधान बीबी बलजीत कौर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी कम्मे सिंह ने मीडिया को बताया कि बलजीत कौर को राष्ट्रीय स्तर पे मज़हबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।
जो पूरे सिख समाज के लिए गौरव की बात है कि हमारे शहर की बेटी को यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मिला है ।
इस खुशी के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी द्वारा बीबी बलजीत कौर को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
सम्मान समारोह के बाद बीबी बलजीत कौर और उनकी टीम से कौमी एकता,आपसी भाईचारा और समाज में चल रहीं कुरितियों के निस्तारण के लिए प्रधान सतबीर सिंह जी के साथ शिष्टाचार वार्तालाप हुआ ।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आये हुए सभी मेहमानों के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया था।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories