Amazing News-ओल्ड इज गोल्ड ग्रुप – 60 प्लस ग्रुप बनाने की घोषणा.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर l कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं चर्चित वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने 60 प्लस ग्रुप बनाने की घोषणा की है उन्होंने कहा60 प्लस ग्रुप बनाने का मकसद है कि 60 साल के बाद बहुत से लोग अपने आप को घर में कैद कर लेते हैं, सोचते हैं कि अब कोई काम नहीं बचा। ऐसा बिल्कुल नहीं है!

इस ग्रुप को बनाने का मकसद यही है कि हम सब मिल-जुलकर एक साथ जुड़ें। हर सुबह ग्राउंड में समय बिताएं, जिससे हम शारीरिक रूप से फिट रहें और पूरे जोश व एनर्जी के साथ जीने का एक नया मकसद मिले।
इस नेक मकसद को पूरा करने के लिए हम एक टीम बना रहे हैं – “60 प्लस फुटबॉल चैंपियन” जिसका नाम है “ओल्ड इज गोल्ड ग्रुप”।
इसमें सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, जन्मदिन समारोह और कई तरह के रचनात्मक कार्यक्रम भी होते रहेंगे। उन्होंने 60 प्लस नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस मंच से जुड़ें, अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें और प्रसन्नचित्त होकर खुद को एकदम फिट रखें।सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपना मोबाइलनंबर7004713071 भी जारी किया जिस पर लोग अपना मंतव्य रख सकते हैं.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories