jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया।

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
सीजीपीसी ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह को सम्मानित किया।
जमशेदपुर l नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख स्त्री सत्संग सभा,सिख नौजवान सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया, इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर स्त्री सभा की प्रधान बलविंदर कौर आशा कौर जसबीर कौर एवं अन्य को स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की।
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कैंपस में निर्माण किए जा रहे अस्पताल की विस्तार से जानकारी दी और संगत से सहयोग करने की अपील की l
सेंट्रल कमेटी द्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान दलजीत सिंह जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह सहोता गुरदीप सिंह परमजीत सिंह रणजीत सिंह कल्लू रणजीत सिंह नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह अमरीक सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलविंदर कौर की पूरी टीम सक्रिय रही। इस मौके पर सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कथा किर्तन दरबार सजा। जिसमें बीबी जसबीर कौर, सोनारी गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई राम प्रीत सिंह,एवं कथा वाचक भाई मंजीत सिंह ने संगत को निहाल किया।
समागम का संचालन गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं महासचिव सुखविंदर सिंह सहोता ने किया l
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories