jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा में बलजीत कौर को मिला सम्मान, सिरोपा व मोमेंटो भेंट कर किया अभिनंदन

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष समागम का आयोजन किया गया। समागम में आल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष बीबी बलजीत कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
नामदा बस्ती गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की ओर से बीबी बलजीत कौर को सिरोपा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान संगत में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सैकड़ों की संख्या में संगत उपस्थित रही। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रकाश पर्व की खुशियों में शामिल हुई।
समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया। पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरु के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
समारोह के अंत में संगत ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास कर सभी के सुख-शांति एवं चढ़दी कला की कामना की।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories