Loading ...

JAMSHEDPUR-टुईलाडुंगरी निवासी दिव्यांग निशान सिंह ने अपने रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

DAILY DOSE 24/7

SIKH MEDIA

जमशेदपुर

:टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां दिव्यांग निशान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके घर के लोग बुआ जसवीन्द्र कौर पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

निशान सिंह का आरोप है कि उनसे बार-बार कहा जा रहा है कि “घर खाली करो”, घर उनके पिताजी का है और उनके माता पिता का देहांत हो चुका है। उसी घर में उनकी बुआ रहतीं हैं। जो उन्हें बराबर तंग करती हैं। और घर भी खाली नहीं कर रहीं हैं। निशान सिंह ने बताया कि यदि वह अपनी बुआ को घर खाली करने के लिए कहते हैं तो उनसे 15 लाख रुपये की मांग की जाती है। निशान सिंह ने कहा कि वह एक दिव्यांग हैं। वह 15 लाख कहाँ से लाएंगे।

दिव्यांग होने के कारण निशान सिंह का कहना है कि इस तरह के दबाव और लगातार परेशान किए जाने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निशान सिंह ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है और आखिर दो वर्षों से चल रहे इस विवाद का समाधान कब होता है।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *