Loading ...

jamshedpur-ईद मिलादुन्नबी को लेकर साकची शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

आगामी 26 अगस्त को जमशेदपुर में निकलने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (जुलूस-ए-मोहम्मदी) को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार शाम 6 बजे साकची थाना परिसर में शांति समिति, साकची की बैठक आयोजित की गई।

रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता साकची थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने की। बैठक में मानगो गांधी मैदान से निकलकर आम बागान मैदान तक पहुंचने वाले जुलूस के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से एमजीएम गोलचक्कर से लेकर शीतला मंदिर के समीप संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा एवं आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की सिफारिश की गई।

बैठक में आम बागान मैदान में चल रहे मेले को जुलूस के मद्देनजर एक दिन बंद रखने का निर्णय भी लिया गया, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़ संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। शांति समिति के सक्रिय सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। हमारी प्राथमिकता है कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले और किसी भी समुदाय को असुविधा न हो। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था और समिति के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा।

वहीं सक्रिय सदस्य सोनू रज़ा ख़ान और हरविंदर सिंह ने कहा कि जुलूस को लेकर सभी पक्षों में बेहतर समन्वय जरूरी है। प्रशासन और शांति समिति के बीच तालमेल से यातायात, भीड़ और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को पहले ही नियंत्रित किया जा सकता है। वे सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हैं।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने साकची थाना के पदाधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए। पुलिस पदाधिकारियों ने भी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर साकची थाना के उपनिरीक्षक अभिनव कुमार, हरि महतो एवं राजेश सिंह के अलावा शांति समिति के सक्रिय सदस्य परमजीत सिंह काले, सोनू रज़ा ख़ान, हरविंदर सिंह, राकेश साहू, मुन्ना ख़ान, बलजीत संसोआ, शांतनु बोस, परमेन्द्र सिंह, हसीन अहमद, डीके घोष, सुनील देबुका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *