Loading ...

Embarrassing-सिख समुदाय की सबसे बड़ी त्रासदी.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Embarrassing

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

वैसे तो सिख पंथ का गौरवशाली इतिहास है, लेकिन अगर आज की स्थिति देखा जाए तो सिख समुदाय एक बड़ी त्रासदी से गुजर रही है जहाँ सिर्फ कौमी नुकसान हो रहा है,आज के सिख समाज की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि सिख कभी एकजुट एकमत हुए ही नहीं कभी एक साथ बैठे ही नहीं और किसी खास मुद्दे पर चर्चा की ही नहीं, हमेशा संप्रदाय, जातिवाद में बंटे रहे, इसलिए राजनैतिक पार्टियों द्वारा सिखों को अपने हिसाब से तोड़ा गया मोड़ा गया मरोड़ा गया, और अपनो से दूर किया गया,

बड़े अफसोस के साथ कहना है कि सिख अपने बेसिक जरुरी मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज का बेसिक मुद्दा अपनी बहू बेटियों पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है, बेटी को यदि मोबाइल फोन दिया है तो उसे समय समय पर चेक करें कि वह किससे बात कर रही है, किस प्रकार के विडियो देख रही है या किससे व्हाट्सएप इंस्टाग्राम आदि पर चैटिंग कर रही है,अभिभावकों को उसपर नजर रखने की जरूरत है।

आजकल धर्म परिवर्तन का मुद्दा जोर पकड़ रहा है, जिसमें सिख समाज की भोलीभाली कम उम्र की बच्चियों को टारगेट किया जाता है और उन्हें बहलाया जा रहा है और बाद में उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। यह खबर किसी धर्म विशेष को टारगेट करने के लिए नहीं है, और न हीं नफरत फैलाने के लिए है, मुद्दा सिख बच्चियों को जागरूक करने के लिए है। हाल ही में यूके की धरती से ऐसी खबरें सुनने को मिली हैं कि नाबालिग सिख बच्चियों को एक रणनीति के तहत फसाया जा रहा है और उनका शोषण करने की बात भी सामने आ रही है तथा बाद मे उन्हें धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जाता है।

 यूके से आई सोशलमीडिया की खबरों के अनुसार आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यूके में इस प्रकार के ग्रुमिंग गैंग सक्रिय हैं जो खासकर सिख नाबालिग लड़की को टारगेट करते हैं और उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं,यानी “कौर टू खान” बनाया जाता है,इसके लिए उन्हें 10,000 हजार पौंड यानी लगभग 11 लाख रुपये मिलते हैं.

इस प्रकार के कृत्य को रोकने के लिए सिख संस्थाओं को आगे आना चाहिए तथा एकजुट होकर सिख समाज में जागरुकता फैलाने का काम करना चाहिए। सिखों को चाहिए कि अपनी बेटी को गुरुद्वारा साहिब भेजें गुरमत से जोड़ें तथा सिखों के गौरवमयी इतिहास के बारे मे बताएं ताकि सिख बच्चियों को अपने कौम के बहादुर सिख बीबीयों के त्याग और बलिदान के इतिहास की जानकारी हो। 

सिख समाज में जरुरत है अपने निजी मनमुटाव से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने की तभी कौम बचेगा अन्यथा आने वाला समय कौम के लिए बहुत भयानक हो सकता है।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *