Loading ...

jamshedpur- सीजीपीसी पदाधिकारियों ने किताडीह गुरुद्वारा में हाजरी भरकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर किताडी गुरुद्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने हाजरी भरी जहाँ श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़े पैमाने पर मनाया गया ।

बताते चलें कि कीताडीह सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया l
इस मौके पर भाई साहब भाई ओंकार सिंह कीर्तनी जत्था एवं भाई साहब भाई हर्षप्रीत सिंह जसदीप सिंह कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन कर संगत को निहाल किया गया l
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समय-समय पर सहयोग देने के लिए किताडी की समूह साध संगत का धन्यवाद किया।

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी और किताडी गुरुद्वारा कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही समाजसेवी राजकुमार सिंह पूर्व पार्षद किशोर यादव द्वारा समय-समय पर सहयोग देने के लिए उनका भी आभार प्रकट किया.
इस मौके पर सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला राजू पांडे सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर नामदा बस्ती की आशा कौर को शॉल भेंट कर सम्मान किया गया l

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर माता अमरजीत कौर सुरजीत कौर सुरेंद्र कौर सुखविंदर कौर जसविंदर कौर दलजीत कौर परविंदर कौर कुलविंदर कौर रूबी कौर सतविंदर कौर की पूरी टीम को सामाज में किया जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्यों के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विशेष तौर से किताडी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरमेल सिंह प्रधान इंद्रजीत सिंह एवं चेयरमैन जगजीत सिंह गांधी उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह महासचिव जगजीत सिंह जॉली कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह हरविंदर सिंह बिल्ला त्रिलोचन सिंह गुरमीत सिंह मनमोहन सिंह परमजीत सिंह सिख नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह एवं पूरी टीम एवं सिख मिशनरी कॉलेज के भूपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *