Loading ...

jamshedpur-सुखमनी साहब किर्तनी जत्था द्वारा 51 हजार भेंट स्वरूप दिया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- साक्ची गुरुद्वारा स्थित सुखमनी साहिब किर्तनी जत्था द्वारा साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को गुरुद्वारा साहिब के विकास एवं धार्मिक कार्यों एवं समाज सेवा हेतु 51000/- की धनराशि सौंपी गई।

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरपर्व पर सुखमनी साहिब किर्तनी जत्था के प्रधान बीबी राजकौर ने उक्त धनराशि सरदार निशान सिंह को सौंपी।

बताते चलें कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को मुख्य रखते हुए सुखमनी साहिब किर्तनी जत्था द्वारा चालीस दिन श्री सुखमनी साहिब का पावन पाठ निरंतर चल रहा था, जिसकी समाप्ति पर जत्था द्वारा शहीदी समागम मनाया गया। कथा किर्तन एवं अरदास के उपरांत प्रधान बीबी राजकौर ने सभी सेवादारों, ग्रंथी सिंह, रागी सिंह समेत सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के उपरांत समूह संगत में ठंडी मीठी दही की लस्सी एवं कढ़ी चावल का लंगर वरताया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *