Loading ...

Breaking-तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पालकी से सुच्चे मोतीयों की कीमती माला गायब।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Breaking

DAILY DOSE 24/7

                             SIKH MEDIA

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के दरबार साहिब में पालकी साहिब पर लगे 43 सुच्चे मोतीयों की माला से 7 मोतीयों की माला गायब हो गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त मोतीयों के माला की कीमत लाखों में है। जिसे पंजाब के जालंधर निवासी एक दानकर्ता द्वारा बड़ी श्रद्धा से भेंट किया गया था। दानियों द्वारा दिये गये सामान के गायब होने का मामला सुर्खियों मे है।

दर असल दरबार में लगे पालकी साहिब पर मोतीयों की ऑर्टिफिशियल माला को देखकर जालंधर के एक दानी ने पालकी साहिब पर असली सुच्चे मोतीयों की माला लगाने की इच्छा जताई। और उनके द्वारा 43 सुच्चे मोतीयों की माला पालकी साहिब पर सजाया गया। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जाती है।

 

दो किस्तों में भेजी गई उक्त माला पहली बार में कम लगी इसलिए श्रद्धालु ने फिर दूसरी बार और माला भेजी।श्रद्धालु द्वारा 43 पीस माला भेंट की गई। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।
जब माला गायब होने की खबर संगत को लगी तो पालकी साहिब की वीडियो बनाकर दानकर्ता को भेजी गई। तब इसकी शिकायत दानकर्ता ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही से की, प्रधान सोही ने इसपर तत्काल संज्ञान लिया और सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए। और सीसीटीवी कैमरे में माला को सिंह साहिब ले जाते दिखाई दिए।

पंथ सेवक जत्था के महासचिव इकबाल सिंह उर्फ लक्की बग्गा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति पर अब तक कार्यवाही नहीं की गई। उनके अनुसार पहले 9 माला गायब था। बाद में 2 माला रख दिया गया। 7 माला अब भी गायब है।
इकबाल सिंह उर्फ लक्की बग्गा ने सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे शख्स को सस्पेंड करने और सेवा मुक्त करने की मांग की है।

बिहार सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरज सिंह नलवा की प्रतिक्रिया।

तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में जालंधर की संगत के द्वारा उजला मोतियों की माला दरबार साहिब के लिए दान दिया गया था। मगर उसकी आफिस में बिना इंट्री कराए एडिशनल हेड ग्रंथी गुरदयाल सिंह आदि लेकर चल दिए। जब दानकर्ता संगत के संज्ञान में बात आई, तब तख्तश्री कमेटी के प्रधान और महासचिव की नींद खुली।

कथावाचक ज्ञानी सुखदेव सिंह और एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह से महासचिव ने शो काउज किया है। मामला गंभीर है और सीसीटीवी नहीं दिखने पर तो मामला प्रकाश में आ गया, वर्ना गोलमाल हो जाता। गुरदयाल सिंह ने संभवतः मोती वापस किया है। सवाल है कि वह ले क्यों गए बिना जानकारी के, यह बड़ा सवाल है। उनसे (गुरदयाल सिंह) से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *