jamshedpur-सड़क हादसे में मृत परिवार के आश्रित को राज्य सरकार द्वारा चार लाख देने का स्वागत-सरदार शैलेंद्र सिंह

jamshedpur
हत्या और डूबने से मृत परिवार के आश्रितों को भी 5 लाख अनुग्रह राशि देनी चाहिए-सरदार शैलेंद्र सिंह
जमशेदपुर l जुगसलाई नगर परिषद रेट पियर्स एशोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भेज कर सड़क दुर्घटना में मृत आश्रित परिवारों को राज्य सरकार द्वारा चार लाख की अनुग्रह राशि देने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी के प्रति आभार प्रकट किया है.ज्ञातव्य है कि पूर्व में मृत परिवार के आश्रित को केवल एकलाख रुपए की राशि दी जाती थी l
सरदार शैलेंद्र सिंह ने पत्र में कहा है कि झारखंड राज्य में जिन लोगों की हत्या हो जाती है तो वैसे परिवार के आश्रितों को भी राज्य सरकार द्वारा पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देनी चाहिए इसके अलावा पानी में डूबने से होने वाली मृत्यु चाहे वह इस वर्ष हुई हो या 10 वर्ष पूर्व हुई हो नियम अनुसार वैसे लोगों के परिवारों को भी पांच लाख अनुग्रह राशि देने का फैसला लेने का अनुरोध किया है l