SPORTS-शहीदी बैडमिंटन ‘डबल्स’ प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 120 खिलाड़ी ले रहें है भाग.

SPORTS
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
बहादर खालसा गतका ग्रुप साकची और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के संयुक्त तत्वाधान में.
शहीदी सप्ताह को समर्पित शहीदी बैडमिंटन “डबल्स” प्रतियोगिता का शानदार आगाज बुधवार को गुरु नानक हाई स्कूल प्रांगण में हुआ जहाँ 120 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर चारों साहिबजादों को नमन किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
बहादर खालसा गतका ग्रुप साकची और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के संयुक्त तत्वाधान में गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय प्रतियोगिता चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है जिसका फाइनल मुक़ाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
आज खेले गए मुकाबलों में विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच जीतने के लिए कोर्ट पर खूब पसीना बहाया। आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों की श्रेणियों में क्रमशः सब जूनियर : 17 वर्ष से कम आयु, जूनियर: 18 से 22 वर्ष, सीनियर: 23 से 39 वर्ष, मास्टर: 40 वर्ष से ऊपर वर्गों में नॉकआउट मुकाबले देर शाम तक खेले गए। कल यानी गुरुवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
मनमीत सिंह बताया कि उन्हें इतनी प्रविष्टि मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह और अप्रत्याशितरूप से इतनी अधिक संख्या में प्रविष्टियां देखकर आयोजन समिति अभिभूत है।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उत्साहवर्धन करने के लिए सिख समाज के कई प्रबुद्ध लोग और खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित थे। साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निशान सिंह, हरजीत सिंह मोनू, सतिंदर सिंह रोमी, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार, सतनाम सिंह घुमन्न, सतपाल सिंह राजू, सुखविंदर सिंह निक्कू, अजाइब सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, प्रीतपाल सिंह, करण सिंह समेत साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि गुरुवार को झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
गौरतलब है कि शहीदी बैडमिंटन टूर्नामेंट में केवल सिख ही भाग ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट सिख समुदाय की खेल भावना को मजबूत करने और युवाओं को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।
आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, शहीदी परंपरा को सम्मान देना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है।