When is Holi 2023 होली कब है ? Know how to celebrate it
रंगों का त्यौहार होली (HOLI) इस वर्ष 8 मार्च 2023 दिन बुधवार को मनाया जाएगा,उसके पहले 7 मार्च को शाम 6:24 मिनट से 8:51 मिनट तक होलिका दहन के लिए शुभ समय रहेगा!

हिन्दू धर्म के मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा की शाम को होलिका दहन होता है, और अगले दिन रंग एवं गुलाल से होली खेलते हैं, पुरे विश्व में जहाँ भी हिन्दू संस्कृति से जुड़े हुए लोग रहते हैं बड़े उत्साह से हर साल रंगों के इस त्योहार को मनाते हैं, भारतवर्ष में इस त्यौहार को अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नामों से भी जैसे धुलंडी, धुलेटी, उकुली, जजिरी, शिगमो, होला मुहल्ला, फगुआ आदि नामों से भी पुकारा जाता है

2023 फाल्गुन पुर्णिमा तिथि आरम्भ :-
6 मार्च अपराह्न 4:17
कैसे करें होलिका दहन की पुजा furthermore, let us know how to celebrate the festival of colours:-
. होलिका जलाने के लिए जहाँ पर लकड़ी इकठ्ठी की जाती है वहाँ जाकर पुजा करें
. ऐसा माना जाता है कि होलिका की पुजा करने से डर से लड़ने के लिए ताकत मिलती है
. यह पुजा करने से सभी के घर में सुख समृद्धि का वास होता है
. इस दिन भक्त प्रहलाद की भक्ति की जीत का जश्न भी मनाया जाता है
. होलिका जलाने से पहले लकड़ियों को सफेद धागे या मौली से तीन बार लपेटें
. उसके उपरांत उस पर जल, फुल एवं कुमकुम छिड़क कर पुजा करें
बिहार में कब होगी होली? -Holi celebration in Bihar
बिहार में भी इसी दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा, सात मार्च को होलिका दहन कार्यक्रम का शुभ मुहूर्त शाम 6-31 बजे से रात्रि 8-58 मिनट तक है ध्यान रखें होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करने से ही फल की प्राप्ति होती है और शुभ संकेत भी मिलते हैं!