Loading ...

jamshedpur-जुगसलाई नगर निगम चुनाव: मेयर एवं पार्षदों का घर जाकर सम्मान.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

पार्षद बने मंटू वीर,सुरिंदर कौर को भी उनके आवास पर सम्मानित किया गया।

JAMSHEDPUR/2/3/2026

जुगसलाई- सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों ने जुगसलाई नगर निगम चुनाव में विजयी हुई मेयर साहिबा के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।

हिदायतुल्ला खान ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी को हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई सहित सभी जाति और धर्म के लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करेंगे और शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे।

इसी क्रम में पार्षद बने मंटू वीर को भी उनके आवास पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी हर समाज और हर धर्म के लोगों ने वोट देकर विजयी बनाया है। वे सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

पार्षद बनीं सुरिंदर कौर को भी उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिस वार्ड से वे निर्वाचित हुई हैं, वहाँ किसी भी सिख परिवार का निवास नहीं है, फिर भी अन्य धर्मों के लोगों ने उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाया। इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल माना जा रहा है।समिति के सदस्यों ने कहा कि यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी विश्वास की जीत है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शहर में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की।



Jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में BAISHAKHI पर पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया.



Jamshedpur-बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के सच्चे खालसा



मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने Blood Donation कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया



JAMSHEDPUR-बाबासाहेब एजुकेशनल क्रिएटर अवॉर्ड्स–2026: शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा का भव्य संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *