Loading ...

Tata Nagar-500 श्रद्धालुओं का जत्था हजूर साहिब रवाना, साकची गुरुद्वारा कमिटी ने मनजीत गिल को किया सम्मानित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Tata Nagar

SIKH MEDIA

साकची गुरुद्वारा साहिब कमिटी ने मनजीत सिंह गिल समेत जत्थे का अभिनंदन करते हुए करीब 500 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस द्वारा अबचल नगर, हजूर साहिब की पावन धरती के लिए भावपूर्ण रवानगी दी।

रंगरेटा शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के 365वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में बुधवार को करीब 500 श्रद्धालुओं का जत्था हजूर साहिब की पावन धरती के लिए रवाना हुआ।

जत्थे के रवाना होने से पूर्व टाटानगर स्टेशन पर सरबत के भले की अरदास की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा जीवन सिंह जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान किया।

जत्थे को रवाना करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह ने कमिटी सदस्यों शामिल महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, मनोहर सिंह मिते सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
निशान सिंह ने श्रद्धालु जत्थे की अगुवाई कर रहे सरदार मंजीत सिंह गिल रंगरेटा एवं अन्य सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगत की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान जलपान का भी प्रबंध किया।

इस मौके पर निशान सिंह ने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी का जीवन त्याग, शौर्य और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है। उनके पावन प्रकाश पर्व पर हजूर साहिब की धरती पर आयोजित विशाल नगर कीर्तन में शामिल होना संगत के लिए अत्यंत सौभाग्य और श्रद्धा का विषय है। सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे और मीरा मुंडा ने भी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *