Loading ...

Big News-बड़ी खबर — शिक्षक दिवस के अवसर पर निजी शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Big News

Daily Dose 24/7

शिक्षक दिवस के अवसर पर निजी शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों को लेकर दिल्ली में होने जा रहा है राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ खास आयोजन।

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द मोदी, जिन्हें ‘मिनी मोदी’ के नाम से भी जाना जाता है, 5 सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 301 कलम से सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। बताया गया है कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सहमति भी प्रदान की है।

डॉ. परमानन्द मोदी लंबे समय से देशभर के निजी शिक्षकों के अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत निजी शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग सरकारी कार्यों में भी किया जाए और उनके मेहनत के बदले उचित राशि का भुगतान सुनिश्चित हो।

अब देखना होगा कि 5 सितंबर का यह आयोजन निजी शिक्षकों की मांगों और उनके भविष्य के लिए कितना अहम साबित होता है।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *