Sports-खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल का खिताब

Sports
SIKH MEDIA
फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया
करण चुनें गए सर्वश्रेष्ठ बैटर और सिक्सर किंग, परम बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, खालसा के रौनक रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
खालसा वॉरियर एकादश ने टूर्नामेंट की मजबूत टीम टीनप्लेट सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा कर खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब अपने नाम किया। रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेला गया फाइनल मुक़ाबला एकतरफा रहा।
टिनप्लेट सुपर किंग के करण सर्वश्रेष्ठ बैटर और सिक्सर किंग चुने गए जबकि परम बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, खालसा के रौनक को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का रोमांचक समापन आज को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में हुआ जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी थे जबकि साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
आज के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम 8 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मात्र 72 रन बना सकी। गोल्डी ने 17 गेंदों पर 26 रन और राज ने 12 गेंदों पर 18 रन की उपयोगी पारी खेली। खालसा वॉरियर की ओर से रौनक और कैप्टन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाबी पारी में में खालसा वॉरियर एकादश ने मात्र 6.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। रौनक ने मात्र 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया, जबकि अमन ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए। टिनप्लेट सुपर किंग्स की ओर से परम ने 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
प्लेयर ऑफ़ द फाइनल रौनक चुने गए, जिन्होंने 34 रन बनाने के अलावा 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट भी लिया।
टूर्नामेंट के समापन पर टिनप्लेट सुपर किंग्स के करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सिक्सर किंग घोषित किया गया, जबकि परम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। खालसा वॉरियर के रौनक को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव सौरव तिवारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खालसा प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देते हैं और क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जमशेदपुर के युवा सिख खिलाड़ियों का जोश देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के सरदार निशान सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने सिख युवाओं में खेल भावना और एकता को बढ़ावा दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र सिंह, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सेंट्रल नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह, ट्रस्टी रबीन्द्र सिंह, मनमोहन भामरा और जगतार सिंह नागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर पुरस्कृत किया।
सभी मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सन्नी नामता उर्फ ताइबू और लालू प्रसाद यादव ने निभाई जबकि दीपक यादव स्कोरर रहे। वरुण कुमार और कुलजीत सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग संभाली।
मंच का संचालन और कमेंट्री का भार टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक बलजीत संसोआ ने संभाला। अपनी गुदगुदाती कमेंट्री से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बलजीत संसोआ ने कहा है कि वे गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही जमशेदपुर शहर में फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत फिर से की जाए। यह टूर्नामेंट सिख युवाओं की प्रतिभा निखारने और स्थानीय क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में नानक सिंह, मनोहर सिंह मिते, त्रिलोचन सिंह तोची, कुलजीत सिंह और गुरमीत सिंह का विशेष योगदान रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची की ओर से प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में महासचिव परमजीत सिंह काले समेत सतनाम सिंह घुम्मण, सुरजीत सिंह सीते, अजायब सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, बरयाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, नानक सिंह, मनोहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।