Loading ...

Big Breaking-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव:झूठे आरोपों पर फसें मन्नावाल, मांगी माफ़ी।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Big Breaking

SIKH MEDIA

13 APR को झूठे आरोप, 19 APR को माफी।

जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद पर सेवा लेने के लिए मानावाल गुट द्वारा गुरचरण सिंह बिल्ला एवं सुरजीत सिंह खुशीपुर पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर बुरी तरह से फस गये हैं। उनके द्वारा लगाये गये झूठे आरोपों पर टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब की चुनाव कमेटी ने सख्त संज्ञान लेते हुए कहा कि या आरोप सिद्ध करें या माफी मांगें। इसपर मानावाल गुट ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखीत रुप से माफी मांग ली। और आगे से इस प्रकार की गलती नहीं करने का आश्वासन दिया।

मानावाल गुट द्वारा गुरचरण सिंह बिल्ला एवं सुरजीत सिंह खुशीपुर पर बेबुनियाद आरोप लगाने से स्थानीय संगत में रोष है। संगत का कहना है कि प्रधान बनने के लिए झूठ का इस्तेमाल करना सिख परंपरा के लिए न्यायसंगत नहीं है।

झूठे आरोपों से क्षुब्ध गुरचरण सिंह बिल्ला ने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह को पत्र लिखा और कहा कि मानावाल गुट आरोप सिद्ध करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कश्मीर सिंह शेरों, हरजिंदर सिंह मत्तेवाल, गुरदीप सिंह काके, एवं गुरदयाल सिंह मानावाल के नामों का जिक्र करते हुए लिखा कि उक्त चारों लोगों ने संगत को गुमराह करने और प्रतिशोध की भावना से झूठे आरोप लगाकर उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर की साख को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिल्ला ने उक्त चारों लोगों को चैलेंज करते हुए पत्र में लिखा कि वह यदि आरोप सिद्ध कर देगें तो वह स्वयं अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।
जैसे ही पत्र सीजीपीसी प्रधान को मिला सीजीपीसी प्रधान द्वारा मानावाल गुट को कार्यालय में तलब किया गया। और आरोप सिद्ध करने को कहा गया। किन्तु मानावाल गुट लोगों के पास कोई जवाब नहीं था। इसपर उन्होंने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के चुनाव कमेटी से लिखीत रुप से माफी मांग ली।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।



Breaking-तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पालकी से सुच्चे मोतीयों की कीमती माला गायब।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 10 मई को संगत चुनेगी प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *