smoking-प्लेन में बीड़ी पी रहे शख्स को किया गया काबू।Man caught smoking beedi on plane,know more about
smoking
smoking-प्लेन में बीड़ी पी रहे शख्स को किया गया काबू।

पहली बार प्लेन में बैठा शख्स लगा बीड़ी पीने गया जेल।
आरोपी की पहचान राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ के रहने वाले एम. प्रविण कुमार के रूप में हुई। 56 वर्षीय शख्स को एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर बेंगलुरु सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया।
क्या है मामला।
एक व्यक्ति पहली बार प्लेन से यात्रा कर रहा था। और शायद उसे विमान में यात्रा करने के नियमों का पता नहीं था। और उसने आसमान में ही बीड़ी सुलगा ली और यात्रीयों के सुरक्षा से खिलवाड़ कर दिया। फ्लाइट के लैंड होते ही उसे हिरासत में ले लिया गया।
कहाँ की है घटना।
फ्लाइट में पहली बार यात्रा कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, ये घटना अकासा एयरलाइंस की अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में मंगलवार दोपहर को घटी है। आरोपी राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ का रहने वाला है। उसकी पहचान एम प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई पर ये पहली बार हुआ है कि किसी को बीड़ी जलाने पर गिरफ्तार किया गया है, इसके पहले साल की शुरुआत में एयरपोर्ट पुलिस ने विमान में सिगरेट जलाने के अपराध में दो यात्रीयों को गिरफ्तार किया गया था।
क्या कहना है आरोपी का।
प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक व्यापारी है और पहली बार प्लेन में सफर कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान बीड़ी का पता नहीं लगा पाना एक गंभीर चूक है। बीड़ी या सिगरेटों का पता आसानी से चल जाता है, इस प्रकार की घटना तलाशी प्रक्रिया में विफलता को दर्शाता है।
अधिकारी ने आगे कहा कि प्रवीण कुमार मारवाड़ में मजदूर है, वह एक बुजुर्ग के साथ सफर पर था। बुजुर्ग जो एक रिश्तेदार की मौत के बाद समारोह में शहर जा रहे थे। आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि “मैं हमेशा ट्रेन से यात्रा करता हूँ और शौचालय में जाकर धुम्रपान करता हूँ। मुझे लगा कि मैं फ्लाइट में भी ऐसा कर सकता हूँ। इसलिए मैंने बीड़ी पीने का फैसला किया।
प्रवीण कुमार को क्या मिली सजा।
प्रवीण कुमार अकासा विमान क्यू से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे थे। विमान के शौचालय से चालक दल के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद दोपहर करीब 1.10 बजे बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद एयरलाईन के ड्यूटी मैनेजर विजय थुलुरु ने प्रवीण कुमार के खिलाफ केआईए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई अब आरोपी को कम से कम एक सप्ताह न्यायिक हिरासत में बिताना पड़ेगा।
हिन्दुस्तान