religion-हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा लक्ष्मण द्वारा बनवाया गया था। इस तथ्य से कितना इत्तेफाक रखते हैं सिख ? know more about it.
1 min readreligion
जिस मंदिर को लक्ष्मण ने बनवाया था, गुरु गोविंद सिंह ने की थी उसमें पूजा-अर्चना, वही बन गया हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा इस तथ्य से कितना इत्तेफाक रखते हैं सिख ?
विश्व के सबसे अधिक उंचाई पर स्थित गुरुद्वारा के कपाट 23 को ही विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। उत्तराखंड के चमोली जिले में 15200 फीट पर स्थित गुरूद्वारे के कपाट खुलने की प्रक्रिया पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह साढ़े दस बजे संपन्न हुई। इससे पहले, सुबह गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब लाया और सुखमणि साहिब के पाठ के साथ कपाट खुलने की प्रक्रिया पूरी हुई।
हेमकुंड साहिब सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की तपस्थली मानी जाती है। हिमाच्छादित पर्वत श्रंखलाओं के मध्य
क्या ये मान्यता सच है?
हेमकुंड साहिब के बारे मे कहा जाता है कि यह स्थान रामायण काल से संबंधित है। यहाँ पहले हिन्दू मंदिर था। जिसे राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बनाया था। यहाँ पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने तप किया था। जिसका उल्लेख दशम ग्रंथ मे हुआ था। सिख गुरु के नाम से संबंधित होने के कारण बाद में इस स्थान को गुरुद्वारा घोषित कर दिया गया। गुरुद्वारे के ठीक बगल मे लक्ष्मण जी का मंदिर भी है। बताया जाता है कि वहीं एक झील भी है। जिसमें हाथी पर्वत और सप्त ॠषि पर्वत से जल आता है।