Rat murder-चुहे की हत्या। आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में चलेगा केस।know more what is the provision of punishment

U.P.

चुहे की हत्या। आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में चलेगा केस।

जी हां, ये देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें चुहे को मारने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 30 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में अब कोर्ट में केस चलेगा।
घटना उत्तर प्रदेश के बंदायू की बताई जाती है। जिसमें आरोपी मनोज ने चुहे की पूंछ में पत्थर बांध कर उसे नाले में डूबो दिया। बंदायू पुलिस के दारोगा श्री राजेश यादव के मुताबिक मृत चुहे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पशु क्रुरता की बात कही गयी है। उसके मुताबिक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है।
मनोज पर आरोप है कि 25 नवंबर 2022 को उसने एक चुहे को पकड़ कर उसे पत्थर से बांध कर नाले में फेंक दिया जिससे चुहे की जान चली गयी थी। इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए सोमवार को कोर्ट ने मंजूरी दे दी। अब इस मामले पर कोर्ट में केस चलेगा।
इस पर एक पशु प्रेमी विकेंद्र ने आरोपी मनोज को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन मनोज ने चुहे की निर्मम हत्या कर दी। विकेंद्र ने उसके इस कृत्य का वीडियो बना लिया।

क्या है सजा का प्रावधान?
पशु प्रेमी विकेंद्र ने मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पर धारा 429 और धारा -11(पशु क्रुरता निवारण अधिनियम) लगाई है।
धारा- 429 पशु की हत्या या पशु को विकलांग करने वाले पर लगाया जाता है। इसमें अपराध सिद्ध होने पर 5 साल की कैद/और जुर्माना भी हो सकता है।
विकेंद्र ने चुहे को नाले से निकाला था। उसके बाद पुलिस द्वारा बरेली में चुहे का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *