Rape case-बिहार में एक महीने तक रेप करने की कीमत ₹ 1 लाख।know more about rape incident in the bihar

Rape case

बिहार में एक महीने तक रेप करने की कीमत ₹ 1 लाख।

जी हां, बिहार के भागलपुर के एक पंचायत ने एक रेप पीड़िता को ये अटपटा फैसला सुनाया है। जिसमें पंचों ने बलात्कार की एक घटना में पीड़िता से कहा कि ₹ 1 लाख लेलो और अबॉर्शन करा लो।
क्या है मामला?बिहार राज्य के भागलपुर में एक 14 वर्ष की नाबालिग लड़की से बगल गाँव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक महीने तक दुष्कर्म किया। बात तब खुली जब लड़की गर्भवती हो गई। जब इसकी शिकायत गाँव के पंचायत में की गई तो पंचों ने लड़की के अस्मत की कीमत ₹1 लाख लगायी। कहा कि पैसे लेलो और अबॉर्शन करा लो। लेकिन लड़की के पिता ने उनके फैसले को ठुकरा दिया और कानून की मदद ली। और महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। डीएसपी सुनील कुमार ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
दर असल 21 वर्षीय अमित नामक एक युवक ने 14 साल की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया। बच्ची जब उसके बातों में आ गयी तो उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। ये सिलसिला लगभग एक महीने तक चला। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसे ठुकरा दिया।पिता की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान कराया। और बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर लड़की के पिता ने कहा कि वो मजदूरी करता है और आरोपी युवक उसके जान पहचान वाला है। इसलिए उसका घर आना जाना था इसी क्रम में मौका देखकर उसने बेटी से दुष्कर्म किया। पंचों से न्याय मांगने गया तो उन्होंने कहा कि एक लाख लेलो और चुपचाप अबॉर्शन करा दो। लेकिन अब हमको इस मामले में न्याय चाहिए।

हिन्दुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *