Rape-आज की दुष्कर्म की घटनाएं। know more about some Rape cases in india today

Rape

आज की दुष्कर्म की घटनाएं

1-बक्सर बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र की घटना है। थाना में नाबालिग लड़की की माँ ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ आवेदन पत्र दिया है।
एक नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। रविवार 11 जून को शौच करने के लिए ग ई नाबालिग लड़की को चार लड़कों ने कट्टा दिखाकर जबरन उठाया। और बाइक पर ले गए। इसके बाद उन्होंने एक दालान में लड़की को बंधक बनाकर चार से पांच घंटे रेप किया। लड़की द्वारा विरोध करने पर बंदूक का भय दिखाकर उसे चुप कराते रहे। सदर अस्पताल में लड़की का मेडिकल जांच करवाया गया है। आरोपी युवकों में शशि कुमार, मोहित चौबे, और सुशांत चौबे तथा एक अज्ञात लड़का बताया गया है।

2-चलती कार में रेप:बहन के ससुराल में रह रही एक लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और फिर मौका पाकर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के मदद से लड़की को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और मनमानी करता रहा। और धमकी दिया कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस घटना की एफआईआर नौगाँव सादात कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई।
बताया जाता है कि एक किसान की बेटी संभल के असमौली थाना क्षेत्र के एक गाँव में ब्याही है। कुछ समय पहले उसकी छोटी बेटी उसके घर कुछ दिन रहने के लिए गई थी। वहाँ पड़ोस में रहने वाले रिंकू नामक युवक घर में आना जाना था।

हिन्दुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *