Ranchi-एक साथ 5 बच्चों का जन्म, रांची के रिम्स में हुई डिलीवरी। know more about 5 children born together i’ts amazing



Ranchi
एक साथ 5 बच्चों का जन्म, रांची के रिम्स में हुई डिलीवरी।
रांची के रिम्स में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर को हास्पिटल ने ख़ुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है और बच्चों की तस्वीर भी सांझा की है।
हास्पिटल ने लिखा कि बच्चे एनआईसीयू में डाक्टरों की देखरेख में हैं। और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। और वजन एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है।
माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।
रिम्स ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि ” रिम्स के महिला और प्रसूति डिपार्टमेंट में इटखोरी चतरा की एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। डा. शशिबाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया ” सभी नवजात शिशुओं को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है इनका वजन सामान्य बच्चों से थोड़ा कम है। रिम्स के रिकॉर्ड के मुताबिक बच्चों की माँ चतरा के इटखोरी की है।
सात माही हैं बच्चे।
अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री- मैच्योर हैं । बच्चों का जन्म 26 से 27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में उन बच्चों को मेडिकल निगरानी में ही रखना उचित है। डाक्टरों ने बताया कि बच्चों की देखभाल करने में कोई कमी नहीं की जा रही है। अब से महज एक महिने पहले ही एक और महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। उसके सभी बच्चे स्वस्थ पैदा हुए थे। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सो उम्मीद है कि इन पांच बच्चों की माँ भी जल्द स्वस्थ होकर नवजातों के साथ घर भेज दी जायेगी।
image sourse by twiter